✨🔱 वार्षिक राशिफल 2026 🔱✨

ज्योतिष सेवाएं 

“संघर्ष के बाद सफलता, और विश्वास के बाद विजय 
यही है इस वर्ष का संदेश।”

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए यह वर्ष शनि की साढेसाती के प्रभाव वाला रहेगा। आकस्मिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन-मकान का योग बनेगा। परिवार में मांगलिक कृत्य होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शनि के कारण मानसिक उतार-चढ़ाव से मन व्यथित रहेगा। व्यापार में सामान्य लाभ होगा। सरकारी कर्मचारियों को व्यस्तता रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य बाधादायक रहेगा। संतान पक्ष से अच्छा समाचार प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन में कटुता आयेगी। प्रेम सम्बन्धों में अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी। किसी यात्रा का अवसर प्राप्त होगा। कठिन संघर्ष के बाद उन्नति प्राप्त होगी। स्थान परिवर्तन का योग बनेगा। हनुमान चालीसा तथा सुन्दरकाण्ड का पाठ करना चाहिए। १,५,९ मास कष्टदायक रहेंगे।

वृष राशि (Taurus)

वृष राशि वालों के लिए यह वर्ष मध्यम फल देने वाला रहेगा। नौकरी वालों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में कर्ज की आवश्यकता पड़ सकती है, परन्तु सोच-समझकर निर्णय लेना उचित होगा। आकस्मिक रूप से समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। दैनिक जीवन व्यस्ततापूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य बाधादायक रहेगा। मानसिक तनाव से मन खिन्न रहेगा। दाम्पत्य जीवन में घरेलू मसलों से वाद-विवाद बढ़ेंगे। नौकरी में पदोन्नति होगी। बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। किसी नये कार्य का श्रीगणेश होगा। आकस्मिक खर्चे से व्यय भार बढ़ेगा। ३,४,८ मास कष्टदायक रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए यह वर्ष उन्नति कारक रहेगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। समाज में प्रतिष्ठित व्यक्तियों से सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य बाधादायक रहेगा। अस्थि तथा उदर रोगों से परेशानियाँ बढ़ सकती हैं। आर्थिक क्षेत्र में कार्य से सफलता प्राप्त होगी। नवीन सम्पत्ति का क्रय होगा। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। स्वजनों से वाद-विवाद हो सकता है। वर्ष के उत्तरार्ध में मानसिक एवं शारीरिक रूप से काफी व्यस्तता रहेगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम से सफलता प्राप्त होगी। संतान के प्रति चिन्तायें बढ़ेंगी। किसी आकस्मिक यात्रा का अवसर प्राप्त होगा। २,४,११ मास कष्टदायक रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए यह वर्ष उत्तम रहेगा। एक नवीन ऊर्जा एवं क्षमता का अनुभव करेंगे। वाणिज्य एवं शेयर से लोगों को मंदी का सामना करना पड़ेगा। व्यापारिक लेन-देन में सावधानी बरतनी चाहिए, जल्दबाजी में कोई निर्णय लेना अच्छा नहीं रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में मांगलिक कृत्य होंगे। माता-पिता को तीर्थ यात्रा का अवसर मिलेगा। नेत्र विकार की सम्भावना रहेगी। कृषि क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को लाभकारी सम्भावना दिखाई देगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। गृह क्लेश से मन खिन्न रहेगा। किसी नये व्यापार का श्रीगणेश होगा। ३,७,१२ मास कष्टदायक रहेंगे।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए यह वर्ष शनि की ढैया का रहेगा। यह वर्ष पहुँच के अनुसार संघर्षयुक्त व कठिनाइयों वाला रहेगा। कार्य बनने से पूर्व ही बिगड़ जायेगा। सामाजिक कार्यों के प्रति अभिरुचि कम रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए। अस्थि रोगों के प्रति विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। अनावश्यक धन व्यय होगा। व्यवसाय से जुड़े व्यक्तियों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। व्यापारियों को नये निवेश में जोखिम नहीं उठाना चाहिए। शेयर बाजार के लिए यह वर्ष उचित नहीं है। नौकरी पेशा वालों को स्थानान्तरण का सामना करना पड़ सकता है। विरोधियों से त्रस्त रहेंगे। हनुमान चालीसा तथा सुन्दरकाण्ड का पाठ करना चाहिए। ९,९,११ मास कष्टदायक रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए यह वर्ष सामान्य शुभदायक रहेगा। नये कार्य करने का अवसर मिलेगा। कठिन परिश्रम से आश्चर्यजनक परिणाम सामने आयेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। मित्रों एवं स्वजनों से सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष कष्टकारक हो सकता है। उच्चरक्त चाप के प्रति सावधानी रखनी चाहिए। आर्थिक लेन-देन में भी सावधानी बरतनी चाहिए। व्यवसाय में चली आ रही विघ्न बाधाएं कम होंगी। माता-पिता का स्वास्थ्य बाधादायक रहेगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे। घर में मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी। मकान-वाहन के क्रय-विक्रय का योग बनेगा। १,६,११ मास कष्टदायक रहेंगे।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए यह वर्ष घटबढ़ होने से स्वास्थ्य बाधादायक रह सकता है। अध्ययन-अध्यापन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम से सफलता प्राप्त होगी। उदर एवं रक्त सम्बन्धित रोगों से सावधान रहना चाहिए। मानसिक तनाव रहेगा। सरकार सम्बन्धित रोगों का उदय हो सकता है। कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव के बाद स्थिति में सुधार होगा। प्रेम सम्बन्धों में संदेहास्पद स्थिति से बचना चाहिए। शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा। किसी नये कार्य का श्रीगणेश होगा। पुराने रुकन की प्राप्ति होगी। ३,९,१० मास कष्टदायक रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह वर्ष मिश्रित फल देने वाला होगा। कठिन परिश्रम से व्यापार में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सम्बन्धित परेशानियाँ बढ़ेंगी। मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जमा-पूँजी धन का विस्तार होगा। धन के लेन-देन में सावधान रहना चाहिए। वाहन खरीदने की योजना बनेगी। पैतृक सम्पत्ति के मामलों में वाद-विवाद हो सकता है। व्यापारिक लोगों में व्यवसाय की स्थिति सामान्य होगी। सफलता के नये आयाम स्थापित होंगे। प्रेम विवाह में सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी। ४,६,९ मास कष्टदायक रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए यह वर्ष शनि की ढैया वाला रहेगा। कठिन परिश्रम से भी सफलता प्राप्त नहीं होगी। बाजार की नई नीति से लाभ होगा। पारिवारिक सम्बन्धों में कटुता आयेगी। माता-पिता को कष्ट होगा। नौकरी पेशा से युक्त लोगों को सफलता मिलेगी। जमीन-जायदाद का कार्य करने वालों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। आभूषण एवं रेशमी वस्त्र के कारोबार में सुधार होगा। स्वास्थ्य के सम्बन्ध में चिन्ता बढ़ सकती है। धनागमन के स्रोत बने रहेंगे, परन्तु व्यय भी उसी प्रकार से होता रहेगा। व्यर्थ की चिन्ता बनी रहेगी। भूमि-मकान-वाहन के क्रय-विक्रय का योग बनेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य बाधादायक रहेगा। किसी नये कार्य का श्रीगणेश होगा। हनुमान चालीसा तथा सुन्दरकाण्ड का पाठ करना चाहिए। २,४,१२ मास कष्टदायक रहेंगे।

मकर राशि (Scorpio)

मकर राशि वालों के लिए यह वर्ष अतिदायक रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष कुछ कष्टदायक हो सकता है। कफ-वात-पित्त से सम्बन्धित समस्या आ सकती है। आर्थिक क्षेत्र में किये हुए प्रयासों से सफलता प्राप्त होगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार में मांगलिक कृत्य होंगे। नये सम्पत्ति-वाहन इत्यादि के क्रय का अवसर प्राप्त होगा। व्यवसाय क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों के लिए यह वर्ष सामान्य लाभप्रद रहेगा। नौकरी में पदोन्नति होगी। किसी निकट सम्बन्धी का निधन सम्भव है। जल्दबाजी में निर्णय लेना हानिकारक हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में कटुता आयेगी। संतान की उन्नति होगी। परिवार में मांगलिक कृत्य होंगे। १,३,६ मास कष्टदायक रहेंगे।

कुम्भ राशि (Aquarius)

कुम्भ राशि वालों के लिए यह वर्ष शनि की साढेसाती का प्रभाव रहेगा। फलस्वरूप बनते हुए कार्य रुक जायेंगे। व्यापार में निरर्थक भागदौड़ से जीवन अस्त-व्यस्त रहेगा। स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्यायें आयेंगी। अस्थि रोगों की समस्यायें आयेंगी। धन-सम्पत्ति की दृष्टि से यह वर्ष कष्टकारक हो सकता है। उच्चरक्त चाप के प्रति सावधानी रखनी चाहिए। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतनी चाहिए। व्यापार में चली आ रही विघ्न बाधाएं कम होंगी। माता-पिता का स्वास्थ्य बाधादायक रहेगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे। घर में मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी। मकान-वाहन के क्रय-विक्रय का योग बनेगा। १,६,११ मास कष्टदायक रहेंगे।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए इस वर्ष शनि की साढेसाती का प्रभाव रहेगा। आकस्मिक रूप से परिवार की कुछ समस्यायें बढ़ेंगी। व्यापारियों को व्यापार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। नौकरीपेशा वालों को दबाव का सामना करना पड़ेगा। आध्यात्मिक एवं धार्मिक दृष्टि से यह वर्ष महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थीवर्ग को सफलता प्राप्त होगी। पति-पत्नी के मध्य असमानता रहेगी। सन्तान सुख की प्राप्ति होगी। सन्तान की उन्नति के योग हैं। माता-पिता का स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। अनावश्यक खर्च से जीवन अस्त-व्यस्त रहेगा। आर्थिक हानि हो सकती है। भू-सम्पत्ति के मामलों में सावधान रहना चाहिए। विदेश यात्रा का योग है। हनुमान चालीसा तथा सुन्दरकाण्ड का पाठ करना चाहिए। १,११,१२ मास कष्टदायक रहेंगे।

rishi shandilya 3

आस्था, विश्वास और अनुभव का संगम
आचार्य ऋषि शांडिल्य के मार्गदर्शन में जीवन की हर समस्या का सटीक ज्योतिषीय समाधान।

Contact